03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा तो कमरे में मिली युवती

Spread the love

एफएनएन,मैनपुरी। नगर के एक होटल में देह व्यापार हो रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापा मारा तो होटल के कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने तीन युवतियों, दो युवकों और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि होटल मालिक की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस उसे तलाश कर रही है।

पुलिस को मिली थी शिकायत

पुलिस को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि पावर हाउस रोड स्थित शिवम होटल एवं रेस्टोरेंट में देह व्यापार का गोरखधंधा लंबे अरसे से चल रहा है। शुक्रवार शाम कोतवाली के इंस्पेक्टर अपराध छत्रपाल सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें होटल में युवक-युवतियों के मौजूद होने की सूचना मिली।

मामले की जानकारी उन्होंने सीओ सिटी अजय सिंह चौहान को देने के बाद होटल में दबिश दी तो वहां दो कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे। एक कमरे में एक युवती बैठी हुई थी। युवती ने बताया कि वह ग्राहक का इंतजार कर रही है। होटल के सभी कमरों में आपत्तिजनक सामग्री भी रखी मिली।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

महिलाओं को बुलाकर होटल में रखता था

पुलिस ने होटल मैनेजर राज वैश्य निवासी खरपरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह होटल अशोक सिंह चौहान फौजी निवासी खरपरी का है। होटल मालिक के कहने पर वह महिलाओं को बुलाकर होटल में रखता है और ग्राहकों को ढूंढ़ कर देह व्यापार कराता है। उसकी जेब से 7300 रुपये बरामद हुए।

होटल मैनेजर ने बताया कि यह रुपया देह व्यापार के धंधे से कमाया है। घटना की प्राथमिकी राज वैश्य, साैरभ निवासी नगला खरा भोगांव, दिव्यांश भारद्वाज निवासी पुराना बाजार बेवर, अशोक सिंह चौहान फौजी और तीन युवतियों के विरुद्ध नामजद दर्ज कराई गई है। गिरफ्तार एक युवती फतेहगढ़ की रहने वाली है।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img