03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीनगर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 3 माह की गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: पहाड़ी इलाकों में महिलाओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है. ताजा मामला पैठाणी इलाके का है, जहां पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मामले का खुलासा, तब हुआ जब नाबालिग तीन माह की गर्भवती हो गई थी.

तीन माह की गर्भवती होने पर मामले का चला पता: घटना के अनुसार पैठाणी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने 2 मई 2024 को थाना पैठाणी में अपराध पंजीकृत करवाया था. जिसमें बताया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है. जिससे उसकी बेटी तीन माह की गर्भवती हो गई है. वहीं, तहरीर मिलने के बाद पैठाणी थाने में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और जांच शुरू की.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार: मामले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया. इसके बाद नाबालिग और आरोपी युवक का मेडिकल भी करवाया गया. वहीं, एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले में 2 मई को पैठानी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है.

ऋषिकेश में नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया रेप: बता दें कि इससे पहले ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का मामला सामने आया था. ये मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय था.

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img