03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जल गए जंगल…कुमाऊं में 24 घंटे में 14 जगह आग का तांडव, नैनीताल डिविजन ने बनाई योजना

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल:  बीते चौबीस घंटे में कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की 14 घटनाओं में 21.47 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय से जारी वनाग्नि बुलेटिन के मुताबिक, कुमाऊं मंडल में बीते 24 घंटे में आरक्षित वन क्षेत्र और सिविल वन क्षेत्र में वनाग्नि की सात-सात घटनाएं हुई हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
वहीं दूसरी ओर पहली नवंबर से अब तक कुमाऊं में वनाग्नि की कुल 394 घटनाएं हुई हैं जिनमें 527 हेक्टेयर जंगल जला है। बताया गया कि अब तक राज्य में 315 वन अपराध (वनाग्नि) के मामले दर्ज हुए हैं जिसमें 267 अज्ञात और 48 ज्ञात हैं। अब तक 52 लोगों को इन मामलों में नामजद किया जा चुका है।

ये पढ़ें- इस बार VIP से फासले पर रहेंगे बीकेटीसी कर्मचारी, इन कामों पर रोक, आचरण नियमावली लागू

पिरूल उठाएगा वन विभाग

नैनीताल क्षेत्र के जंगलों में बीते कई दिनों से आग लगने की घटनाए बढ़ी है। बीते रोज हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली, वहीं भारी मात्रा में पिरूल भी गिरा है। अब तक लाखों हेक्टेयर जंगल जल गए तो वन विभाग को पिरूल उठाने की याद आई है। जल्द ही जंगलों से 120 टन पिरूल उठाने की योजना बनाई गई है। जंगलों को आग लगने से बचाने के लिए वन विभाग की ओर से प्रति वर्ष सड़क किनारे वाले जंगलों से पिरूल उठाया जाता है। जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा कम रहता है, लेकिन इस वर्ष अप्रैल माह में ही आग लगने से जंगल जलकर राख हो चुके हैं। वहीं कई स्थानों में अब भी आग लगी हुई है।

बीते दिवस बारिश हाेने से फिर एक बार भारी मात्रा में पिरूल सड़कों व जंगलों में गिर चुका है। जिससे दोबारा जंगलों में आग लगने का खतरा बन चुका है। जिसको देखते हुए क्षेत्र के जंगलों से पिरूल उठाने की कवायद शुरू की जा रही है। जिससे जंगलों में दोबारा आग न लग सके। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि एनटीपीसी से वार्ता के आधार पर नैनीताल डिविजन में ग्रामीण महिलाओं से 120 टन पिरूल उठाया जाएगा। ताकि जंगल दोबारा आग से बचे रहें।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img