आकाश आनंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर बसपा में उबाल, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

0
248

एफएनएन, सीतापुर : बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। सोमवार को बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथ में पोस्टर बैनर लेकर मुकदमा वापस लेने की मांग की।

Advertisement
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस दौरान शहर कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओं से शहर कोतवाल अनूप शुक्ला की नोंकझोंक हुई। शहर कोतवाल बसपा कार्यकर्ताओं से कहते रहे कि जो कल गलती आपने की थी, वही आज फिर कर रहे हैं। लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार न हुए। प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ला ने बताया कि उच्चाधिकारियों से बात कर कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here