03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सप्ताहभर से था महिला को बुखार, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Spread the love
  • डाक्टरो का दावा, कोरोना पीड़ित थी महिला

एफएनएन, नैनीताल: शनिवार को आवागढ़ क्षेत्र निवासी एक 58 वर्षीया महिला की कोरोना की वजह से मौत हो गई। दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिला को आठ-दस दिन से बुखार था। लेकिन उसे आज पहली बार बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला किसी तरह स्वयं चल कर ही परिजनों के साथ घर से आई, लेकिन चिकित्सालय पहंुचते ही गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। इस पर चिकित्सालय प्रशासन ने उसकी कोरोना जांच कराई, जिसमें उसे कोरोना की पुष्टि हुई। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. केएस धामी ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया था। इधर बताया गया है कि महिला के एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं। उनके पति भारतीय स्टेट बैंक की मल्लीताल शाखा से पांच-छह वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं।

कोरोना के प्रति लापरवाही बड़ा कारण

गौरतलब है कि सरकार की नियमों में शिथिलता के साथ ही शासन-प्रशासन भी कोरोना के प्रति अब पूरी तरह लापरवाह हो गया है। लोग लक्षण होने पर भी अपनी जांच नहीं करा रहे अथवा घर पर ही इलाज करा रहे हैं। सामाजिक दूरी और मास्क न पहनने पर पुलिस भी अब कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे लोग भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जांचें कम होने से पाजिटिवों की संख्या भी पिछले कुछ दिनों में घट रही है, जबकि कोरोना का खतरा अभी बरकरार है।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img