03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पहले चरण का प्रचार थमने से चंद घंटे पहले यूपी में प्रियंका गांधी का पहला रोड शो, मांगे वोट

Spread the love

एफएनएन, सहारनपुर: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का प्रचार थमने के चंद घंटे पहले यूपी में कांग्रेस का पहला रोड शो हुआ. यूपी के सहारनपुर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया और अपने प्रत्याशी इमरान मसूद के लिए जन समर्थन मांगा. प्रियंका गांधी के रोड शो में अपार जनसमूह उमड़ा. इससे पहले सहारनपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया.

इमरान मसूद के लिए मांगा जनसमर्थन: यूपी की नम्बर एक लोकसभा सीट सहारनपुर की बात करें तो प्रचार के आखरी दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करने पहुंचीं. गठबंधन कार्यकर्ताओं में रोड शो को लेकर खासा उत्साह रहा.

दो किमी लंबा रहा प्रियंका गांधी का रोड शो: रोड शो जैन बाग गोल कोठी से लेकर रायवाला बाजार से होते हुए मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जाएगा. करीब दो किमी लंबे रोड शो में प्रियंका गांधी ने मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कोशिश की.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सहारनपुर सीट पर नहीं आया कोई भी स्टार प्रचारक: बता दें कि सहारनपुर में पार्टी के स्टार प्रचारक की कोई चुनावी सभा नहीं हुई है और कुछ ही देर में प्रचार खत्म होने वाला है. प्रियंका गांधी इस बार के चुनाव में पहली बार पश्चमी यूपी के सहारनपुर में रोड शो करने पहुंची हैं.

कहां-कहां से गुजरा प्रियंका गांधी का रोड शो: प्रियंका गांधी का रोड शो रायवाला, जेबीएस इंटर कॉलेज, कम्बोह का पुल, रांघडो का पुल और कुतबशेर होते हुए गरुद्वारा रोड पर खत्म हुआ. रोड शो अधिकतर मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र से गुजरा. जो आगे बढ़कर लकड़ी बाजार, कम्बौह का पुल, रांघड़ो का पुल, कुतुबशेर होते हुए गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा, गुरुद्वारा रोड पर संपन्न हुआ.

Saharanpur Lok Sabha Seat Polling Date: बता दें कि पहले चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इन सीटों में सहारपुर, कैराना, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल हैं. वोटिंग के नतीजे 4 जून(Saharanpur Lok Sabha Seat Result date) को घोषित किए जाएंगे. वेस्ट यूपी की ये सीटें भाजपा के लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण रही हैं. 2019 में पार्टी इनमें से सिर्फ तीन सीट पीलीभीत, मुज़फ्फरनगर और कैराना ही जीत पाई थी.

 

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img