03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू, पर्यटन विभाग ने दिए चार विकल्प

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु आज से पंजीकरण करा सकते हैं। सुबह सात बजे से पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खुल जाएगी। इसके अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा।

चारोंधाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। जिससे प्रदेश से बाहर से आने वाले तीर्थयात्री अपना यात्रा प्लान बना कर आसानी से पंजीकरण कर सके। इस बार भी चार माध्यमों से देश के किसी कोने से तीर्थयात्री अपना पंजीकरण का सकते हैं। पंजीकरण के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पत्ते के लिए आईडी देनी होगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ऐसे करें पंजीकरण

पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर yatra (यात्रा) लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी है। साथ ही स्मार्ट फोन पर touristcarerttarakhand मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकते हैं।

  • पिछले साल 74 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया था पंजीकरण

पिछले साल चारधाम यात्रा में 74 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें पूरे यात्रा काल में 56 लाख यात्रियों ने चारधामों के दर्शन किए। इस बार भी विभाग को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना है।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img