03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बेटी को युवक के साथ देख चढ़ा घरवालों का पारा, युवक को नंगा कर बांधा, पिटाई का वीडियो वायरल

Spread the love

एफएनएन, रुड़की : युवक के साथ बेटी को देखकर स्वजन का पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने युवक को नंगा कर उसे बांधा और फिर उसकी जमकर पिटाई की।

युवक की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि उसकी हालत गंभीर है। इस दौरान किसी ने उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। दबंगों के डर की वजह से स्वजन ने पुलिस में मुकदमा दर्ज तक कराने से इन्कार कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित

पुलिस के मुताबिक कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसमें एक युवक को नंगाकर रस्सी से बांधा गया है और उसको बेरहमी से पीटा जा रहा है। युवक बार-बार जान बचाने की गुहार लगा रहा है। इधर-उधर दौड़ रहा है, लेकिन कोई भी उसकी मदद को तैयार नहीं है।

पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की तो पता चला कि यह वीडियो कोतवाली क्षेत्र के खटका गांव में बनाया गया है। बाईपास के समीप युवक को पीटा गया है। जिस युवक को पीटा जा रहा है वह कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव का रहने वाला है।

नौ अप्रैल को हुई घटना

युवक की पहचान होने के बाद पुलिस उसके घर पर पहुंची। युवक गंभीर रूप से घायल है। स्वजन ने बताया कि उनके बेटे से मारपीट की घटना नौ अप्रैल को हुई है। पुलिस ने स्वजन से शिकायत देने की बात कही, लेकिन दबंगों के डर के चलते स्वजन ने इससे इन्कार कर दिया। साथ ही दबंगों से जान-माल का खतरा जताया।

मामले में सिपाही अनूप सिंह की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेनपाल निवासी टोडा कल्याणपुर और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन मेनपाल की बेटी युवक के पास खड़ी थी। इससे नाराज होकर आरोपित ने अन्य लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस वीडियो में मारपीट करने वालों की तलाश कर रही है।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img