Thursday, April 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड: पर्यावरणविद् मुरारी लाल का 91वर्ष की उम्र में निधन, चिपको आंदोलन...

उत्तराखंड: पर्यावरणविद् मुरारी लाल का 91वर्ष की उम्र में निधन, चिपको आंदोलन में निभाई थी अग्रणी भूमिका

एफएनएन, चमोली: पपड़ियाणा गांव निवासी और चिपको आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पर्यावरणविद् मुरारी लाल (91) का निधन हो गया है। पिछले तीन दिनों से सांस लेने में तकलीफ होने के कारण वे एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को सुबह अलकनंदा के किनारे पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

स्वर्गीय मुरारी लाल का पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। निधन के कुछ दिन पहले भी वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। चिपको आंदोलन के प्रणेता चंडी प्रसाद भट्ट, सीपीबी पर्यावरण एवं विकास केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट, मंगला कोठियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की अध्यक्ष डॉ. किरन पुरोहित, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, अनसूया प्रसाद भट्ट के साथ ही कई लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया।

ये भी पढ़ें…जन आशीर्वाद रैली में रुड़की पहुंचे हरियाणा के सीएम, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments