03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गाजीपुर जेल में मनीं अब्बास अंसारी की ईद, पढ़ी नमाज; 13 अप्रैल को लाया जाएगा कासगंज

Spread the love

एफएनएन, गाजीपुर: कासगंज जेल में बंद मऊ विधायक अब्बास अंसारी बुधवार की शाम पैतृक आवास यूसुफपुर फाटक पहुंचने के बाद कालीबाग कब्रिस्तान में पहुंचकर मुख्तार अंसारी की कब्र पर चादर चढ़ाई और फातिहा पढ़ा था। इसके बाद आवास पर आयोजित कुरान खानी में भाग लिया। परिवार के लोगों के साथ रोजा इफ्तार किया। देर रात वह जिला कारागार लौट आया। सुबह में ईद की नमाज जेल में ही पढ़ी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी को भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कासगंज से गाजीपुर जिला जेल लाया गया। मंगलवार की रात्रि पौने आठ बजे कासगंज जेल से चलकर अब्बास अंसारी बुधवार की सुबह नौ बजे पहुंचा। करीब 13 घंटे की यात्रा के बाद गाजीपुर जेल पहुंचा।
सुरक्षा-व्यवस्था रही चाक-चौबंद

अब्बास के जिला जेल में पहुंचने के बाद सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी। सुबह नौ बजे से करीब शाम चार बजे तक उसे जिला जेल के बैरक नंबर दस में रखा गया। शहर कोतवाल जेल पर सुरक्षा में तैनात रहे। शाम करीब चार बजे वह मुहम्मदाबाद के लिए रवाना हुआ। सबसे पहले यूसुफपुर फाटक अपने आवास पर पहुंचा, यहां स्वजन से मिलने के बाद कालीबाग कब्रिस्तान पहुंचा।

मुख्तार अंसारी के कब्र पर फातिहा पढ़ा था

अब्बास अंसारी अपने पिता मुख्तार अंसारी के कब्र पर फातिहा पढ़ने के साथ चादर चढ़ाया। इस दौरान मुहम्मदाबाद नगर में जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। कालीबाग कब्रिस्तान स्थल पर सिर्फ पुलिस के जवान थे। अंदर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा था। फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास को प्रिजन वाहन से ही जिला जेल लाया गया।

नवंबर 2022 से बंद है जेल में

मुख्तार अंसारी का पुत्र व मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी नवंबर 2022 से ही जेल में है। फातिहा में शामिल होने की पैरोल मिलने वह फाटक पर आया। वह करीब 17 माह बाद अपने घर आया।

13 अप्रैल को वापस भेजा जाएगा कासगंज जेल

अब्बास अंसारी को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा जाएगा, जिसमें सांसद अफजाल अंसारी को रखा गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब्बास को गाजीपुर लाया गया है। यहां से 13 अप्रैल को वापस कासगंज जेल के लिए भेजा जाएगा। जेल में सीसीटीवी कैमरे से उसकी निगरानी की जा रही है।

 यह भी पढ़ें:- हिमाचल प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, 28 अप्रैल को होगी परीक्षा

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img