03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

13 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस के चुनाव प्रचार को देंगी धार, करेंगी जनसभाएं

Spread the love

एफएनएन,  देहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है. ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के दिग्गज नेता उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. वहीं अब कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में केंद्रीय नेताओं का उत्तराखंड दौरा शुरू होने जा रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल तो उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं. प्रियंका गांधी पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगी.

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में जनसभाएं करने जा रही हैं. उन्होंने बताया फिलहाल राहुल गांधी का कार्यक्रम होल्ड पर रखा गया है. एक से दो दिन के भीतर राहुल गांधी का कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा. इसके अलावा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के जल्द ही कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तराखंड आकर चुनावी प्रचार करने जा रहे हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

चुनाव प्रचार में अभी तक कांग्रेस के दिग्गजों ने उतरने पर बीजेपी ने तंज कसा है. भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कांग्रेस की कोई नीति नहीं है, कांग्रेस के कार्यकर्ता मायूस हैं. उनके पास कहने और बोलने के लिए कोई साधन नहीं हैं. वहीं, बीजेपी का जवाब देते हुए मथुरा दत्त जोशी ने कहा जो काम बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व कर रहा है वही काम कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी कर रहा है, लेकिन उनकी तरह हम प्रदेश की अस्मिता के साथ खेलने का काम नहीं करेंगे.

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img