03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रेलवे के टीआर डिपो में गड़बड़ी मामले सीबीआई जल्द कर सकती है मुकदमा, जांच जारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : रेलवे के ट्रैक्शन रिचार्ज डिपो (टीआरडी) में हुई सामान की हेराफेरी के मामले में सीबीआई ने प्राथमिक जांच लगभग पूरी कर ली है। इस मामले में जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि रेलवे ने भी इस डिपो के पूर्व इंचार्ज का पिछले दिनों तबादला भी कर दिया था।

इससे पहले सीबीआई ने गत वर्ष सितंबर में रेलवे स्टेशन के इस डिपो का संयुक्त औचक चेकिंग भी की थी। इसके बाद ही रेलवे की ओर से प्राथमिक जांच (पीई) दर्ज करने की अनुमति दी थी। गौरतलब है कि पिछले साल हर्रावाला स्थित टीआरडी में गड़बड़ी और सामान की हेराफेरी की शिकायत सीबीआई को की गई थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • प्राथमिक तथ्यों की रिपोर्ट भी रेलवे को सौंपी गई

इसके बाद सीबीआई ने रेलवे से अनुमति लेने के बाद हर्रावाला स्थित इस डिपो का निरीक्षण किया था। औचक निरीक्षण और जांच में ही यह मामला एक करोड़ रुपये के आसपास का बताया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की स्थानीय टीम ने इस इस मामले में रेलवे से प्राथमिक जांच दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने पीई दर्ज करने के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी। जांच के प्राथमिक तथ्यों की रिपोर्ट भी रेलवे को सौंपी गई थी।

सूत्रों के मुताबिक रेलवे की ओर से भी इस डिपो के इंचार्ज रहे अधिकारी का ट्रांसफर भी अन्यत्र कर दिया गया है। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद इसकी फाइल दिल्ली भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में सीबीआई मुकदमा भी दर्ज कर सकती है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

बता दें कि डिपो में गड़बड़ी सामने आने के बाद रेलवे के अधिकारियों में इसकी खूब चर्चा रहती थी। लेकिन, बहुत दिनों तक मामला दबा रहा। इसी बीच पिछले साल सीबीआई को गोपनीय शिकायत की गई थी। इसके आधार पर भी सीबीआई ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Topics

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img