03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली हाई कोर्ट के सवाल पर केजरीवाल का जवाब, ‘हमें पेश होने में कोई परेशानी नहीं, लेकिन कुछ प्रोटेक्शन चाहिए…’

Spread the love

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी के नौवें समन को चुनौती देने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान ईडी की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने याचिका के आधार पर सवाल उठाया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
साथ ही कहा कि याचिका के आधार पर ईडी अपना जवाब दाखिल करेगी। इस पर न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ ने मामले में नोटिस न जारी कर ईडी को जवाब दाखिल करने को कहा। मामले में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।
ईडी के सामने पेश क्यों नहीं होते केजरीवाल?

अदालत ने केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से सवाल किया कि आपके मुवक्किल के नाम से समन है तो वह ईडी के सामने क्यों पेश नहीं होते?

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

सिंघवी ने जवाब में कहा कि मनीष सिसोदिया व संजय सिंह इसी तरह पेश हुए थे, ऐसे में मुख्यमंत्री एक सुरक्षा चाहते हैं। सिंघवी ने कहा कि उनके मुवक्किल अपराधी नहीं हैं और वह वर्चुअल व भौतिक रूप से पेश होना चाहते हैं, लेकिन उन्हें एक सुरक्षा चाहिए।

इससे पहले बार-बार समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने पर ईडी ने अदालत में दो शिकायत दायर की थी। ईडी की शिकायत पर एडिशनल चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट ने 16 मार्च को 15-15 हजार के मुचलके व एक-एक लाख के जमानती पर केजरीवाल को जमानत दी थी।

यह है मामला…

  • सीबीआई और ईडी ने आरोप लगाया है कि आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितता की गई थी और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया था।
  • इसमें लाइसेंस शुल्क माफ या कम किया गया था।
  • इस नीति से सरकारी खजाने को 144.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
  • 22 जुलाई 2022 को एलजी वीके सक्सेना ने नई आबकारी नीति (2021-22) के क्रियान्वयन में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियों का हवाला देकर सीबीआई जांच की सिफारिश की।
  • इस पर सीबीआई ने प्राथमिकी की थी।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, 22 मार्च को बैठक, जानें कब तक आएंगे परीक्षाफल?

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img