03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

होली पर घर जा रहे यात्रियों के लिए उत्‍तराखंड परिवहन निगम की नई तैयारियां, जाम लगा तो यहां से जाएंगी बसें

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: होली के त्योहारी सीजन में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने व कम समय में यात्रा पूरी कराने के लिए परिवहन निगम प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। चूंकि, त्योहारी सीजन में दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ रहती है, ऐसे में परिवहन निगम ने इस मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाने और अतिरिक्त बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
उत्तराखंड परिवहन निगम इस समय अपनी सुपर डीलक्स वाल्वो बसों का संचालन एक्सप्रेस-वे पर कर रहा है। दिल्ली के लिए वाल्वो बसें नानस्टाप भेजी जा रहीं हैं। ये बसें बिहारीगढ़ से एक्सप्रेस-वे होकर मुजफ्फरनगर से मेरठ और वहां से फिर एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा होते हुए दिल्ली में कश्मीरी गेट आइएसबीटी जा रहीं हैं।

बसों को दून-दिल्ली की दूरी तय करने में केवल चार से साढ़े चार घंटे लग रहे हैं, जबकि बाकी बसें करीब छह घंटे में यह दूरी तय कर रही हैं। अब चूंकि, होली के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है और मौसम भी गर्म हो गया है, ऐसे में यात्री एसी और जनरथ बसों की भी एडवांस आनलाइन बुकिंग करा रहे हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

निगम में इन बसों की संख्या सीमित है, लिहाजा मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर रिजर्व में खड़ी सभी एसी व जनरथ बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रबंधन ने आदेश दिए हैं कि रास्ते में यात्री को देखकर अगर बस चालक ने बस नहीं रोकी तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त साधारण बसें लगाईं

होली पर भीड़ के मद्देनजर परिवहन निगम प्रबंधन ने लंबी दूरी के समस्त मार्गों पर अतिरिक्त साधारण बसें लगा दी हैं। जो बसें मामूली खराबी के कारण कार्यशालाओं में खड़ी थीं, उन सभी को तत्काल ठीक कर मार्ग पर संचालन के लिए भेजने का आदेश दिया गया है। देहरादून से ही दिल्ली एवं अन्य मार्गों पर 100 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।

अवकाश पर लगाई रोक

त्योहारी सीजन में निगम प्रबंधन ने बसों के सुचारू संचालन के लिए चालक, परिचालकों समेत समस्त डिपो अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। बताया गया कि बेहद अपरिहार्य स्थिति में ही मुख्यालय स्तर से अवकाश की मंजूरी दी जाएगी। इस दौरान अवकाश न लेने वालों को प्रबंधन ने प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें…दिल्ली हाई कोर्ट के सवाल पर केजरीवाल का जवाब, ‘हमें पेश होने में कोई परेशानी नहीं, लेकिन कुछ प्रोटेक्शन चाहिए…’

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img