Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशशिव की भक्ति में डूबे पॉप गायक मीका सिंह, काशी विश्वनाथ और...

शिव की भक्ति में डूबे पॉप गायक मीका सिंह, काशी विश्वनाथ और बाकाशी बा काल भैरव मंदिर में लगाई हाजिरी

एफएनएन,काशी : पॉप गायक मीका सिंह ने रविवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर को देखा और परिसर में सेल्फी भी ली।

मीका सिंह शनिवार की देर रात तक वाराणसी में आयोजित टेक्नेस 2024 कार्यक्रम में आईआईटीयंस को झूमाने के बाद रविवार की सुबह मंदिर पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर की ओर से मीका सिंह को माला और अंगवस्त्र भी दिया गया।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

मीका सिंह बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का आशीर्वाद पाकर खिल उठे। उन्होंने कहा कि पहले भी दर्शन कर चुके हैं, लेकिन आज अच्छे से बाबा का दर्शन किया। काफी प्रसन्न हूं। मंदिर के पुजारी के साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

फिल्मी सितारों का रुझान धार्मिक गतिविधियों में काफी देखने को मिल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी फिल्मी सितारों का जमघट लगा। वहीं बनारस में भी अभिनेता व अभिनेत्रियों के आने का सिलसिला जारी रहता है।

काशी में दुनिया भर के लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन व 84 घाटों की छटा देखने के लिए आते हैं। वहीं काशी में वीवीआईपी मेहमानों का जमावड़ा भी लगा ही रहता है। साथ ही सेलेब्स भी काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने के लिए आते रहते हैं। इसी क्रम में रविवार को पॉप गायक मीका सिंह भी बाबा के दर्शन को मंदिर पहुंचे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments