03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी एमएलसी चुनाव के ल‍िए NDA के सभी प्रत्‍याशि‍यों ने दाखि‍ल क‍िया नामांकन, CM योगी भी रहे मौजूद

एफएनएन, लखनऊ : विधान परिषद चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों के प्रत्याशियों ने सोमवार को व‍िधान भवन में नामांकन फाइल क‍िया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, राज सरकार के कई मंत्री और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

10 एनडीए एमएलसी उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने नामांकन क‍िया। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी विजय बहादुर पाठक, भाजपा प्रत्याशी अशोक कटारिया ने नामांकन क‍िया। महेंद्र कुमार सिंह, विजय बहादुर पाठक और अशोक कटारिया वर्तमान में भी विधान परिषद सदस्य हैं। पार्टी ने इन्हें फिर से विधान परिषद भेजने का निर्णय किया है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा के सातवें प्रत्‍याशी के रूप में संतोष स‍िंह ने क‍िया नामांकन

भाजपा प्रत्याशी मोहित बेनीवाल ने किया नामांकन क‍िया। बेनीवाल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। विजय बहादुर पाठक भी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने नामांकन क‍िया। भाजपा प्रत्याशी राम तीरथ सिंघल ने भी नामांकन क‍िया। भाजपा के सातवें प्रत्याशी के रूप में संतोष सिंह ने भी नामांकन कि‍या।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सुभासपा के विच्छेलाल राजभर ने दाखि‍ल कि‍या नामांकन

अपना दल (एस) के प्रत्याशी के रूप में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने नामांकन क‍िया। आशीष पटेल भी वर्तमान में विधान परिषद सदस्य हैं। रालोद के प्रत्याशी योगेश चौधरी ने भी नामांकन क‍िया। इसके अलावा सुभासपा प्रत्याशी विच्छेलाल राजभर ने भी नामांकन फाइल क‍िया है।

 

Hot this week

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Topics

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग, हरिद्वार जा रहे थे सभी

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में...

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img