Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमहाशिवरात्रि पर बाबा दर्शन को विश्वनाथ धाम पहुंचे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, खिल...

महाशिवरात्रि पर बाबा दर्शन को विश्वनाथ धाम पहुंचे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, खिल उठे फैंस

एफएनएन,काशी : भगवान शिव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर बेहद उत्साह का माहौल है। इस मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए पहुंची। काशी के गली- चौराहों पर बम बम भोले की गूंज सुनाई देती रही। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन को धाम में पहुंचे।

वीआईपी दर्शन पर रोक की वजह से आम लोंगो की तरह ही एक्टर ने भी बाबा के दर्शन किए। उनको अपने बीच देख फैंस में भी खुशी की लहर दौड़ गई। दोगुने जोश में भक्तों ने हर- हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

 

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन पर रोक लगी है वहीं सभी प्रकार के टिकट भी निरस्त हैं। महाशिवरात्रि पर बाबा के दर्शन को लाखों की संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। इसलिए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments