03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘दिल्ली में 40 सीटें मिलती तो ये हमें काम नहीं करने देते, सरकार गिरा देते’, CM केजरीवाल का BJP पर हमला

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने आज अपना 10वां बजट पेश किया। इसमें सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने का एलान किया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव के बाद हम इस पर कैबिनेट में प्रस्ताव लाएंगे। इस योजना से उन माताओं और बहनों को किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली की जनता का अपना बन कर काम किया है और करना चाहता हूं। आज के बजट में दुनिया के सबसे बड़े महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का एलान किया गया है जिसके तहत हर महिला को हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे। मेरी सभी माताओं और बहनों को बधाई। मैने दिल्ली की जनता का अपना बन कर काम किया है और करना चाहता हूं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दिल्ली की 50 लाख महिलाओं को मिल सकेगा लाभ

उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए बहुत पैसा चाहिए होगा। हम ईमानदारी से पैसा बचा कर इस योजना को पूरा करेंगे। सेल्फ डिक्लेरेशन पर लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। दिल्ली में लगभग 65 लाख महिला वोटर हैं। इनमें से 50 लाख को लाभ मिलना चाहिए। सीएम केजरीवाल ने कहा कि आतिशी को पहले अच्छे बजट के लिए 10 में से 15 नंबर दूंगा।

70 में से 40 सीटें देते तो हम काम नहीं कर पाते: केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुझे 70 में से 67 सीटें दी। फिर हमें 70 में से 63 सीटें मिली। यही कारण है कि मैं आपके लिए काम कर पा रहा हूं। अगर आप मुझे 70 में से 40 सीटें देते तो ये हमें काम नहीं करने देते। अब लोकसभा चुनाव में हमें सातों सीटें दे दें। इससे हम और मजबूत हो जाएंगे और दिल्लीवालों के लिए और काम कर पाएंगे।

Hot this week

Dhami Cabinet के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

Dhami Cabinet की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख से लेकर डॉक्टरों के बॉन्ड तक अहम फैसलों की उम्मीद

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Badrinath Dham के तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

एफएनएन, चमोली : बदरीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तप्त...

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Topics

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img