03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कैमियो करेंगे शाह रुख खान? KGF स्टार ने बताया सच

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  केजीएफ सीरीज की भारी सफलता के बाद यश ने अपने फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है। अब वह अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर व्यस्त हैं। यश के फैंस भी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते साल इस फिल्म की घोषणा की गई थी। ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
यश की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘टॉक्सिक’ को लेकर यह खबर आ रही थी कि इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाह रुख खान भी कैमियो भूमिका निभाने वाले हैं। अब हाल ही में खुद साउथ सुपरस्टार यश ने ही इस बात का खुलासा कर दिया है।

टॉक्सिक की कास्टिंग के बारे में खुलकर बोले यश

केजीएफ स्टार यश ने 14 फरवरी को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टॉक्सिक फिल्म को लेकर काफी बात की। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने टॉक्सिक में शाह रुख के कैमियो रोल पर भी जवाब दिया। इंटरव्यू में बात करते हुए एक्टर ने बताया कि अभी तक शाह रुख खान के कैमियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

उन्होंने आगे बताया किया कि निर्माता जल्द ही फिल्म के कलाकारों की घोषणा करेंगे और तब सभी को पता चल जाएगा। साथ ही यश ने फैंस से सिर्फ आधिकारिक स्रोतों से आने वाली बातों पर विश्वास करने का अनुरोध किया। इस मूवी को लेकर ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ये अगले साल 10 अप्रैल, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

करीना कपूर आ सकती हैं नजर?

शाह रुख के साथ-साथ ऐसी खबरें आ रही थी कि यश के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी अपना कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू करते हुए नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो पहली बार यश और करीना साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। हालांकि, अभी तक इसकी भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:- बरेली: गृहमंत्री अमित शाह का फोटो लगाकर टिकट के नाम पर पूर्व विधायक से ठगी की कोशिश, गिरफ्तार

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img