हरिद्वार : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चाचा-मामा समेत आधा दर्जन आरोपित गिरफ्तार

एफएनएन, लक्सर :  किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मामले मे मुकदमा दर्ज करने वाले वादी किशोरी के रिश्ते के चाचा समेत आरोपित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया  है।

मानसिक रूप से पीड़ित थी किशोरी की मां

रुड़की क्षेत्र के कान्हापुर निवासी फारूक ने दो दिन पूर्व किशोरी के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया गया था कि किशोरी उसकी भतीजी है। जो लक्सर क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्ते के मामा नसीम उर्फ कल्लू के पास रहती थी। किशोरी की मां मानसिक रूप से पीड़ित होने के चलते वह इधर-उधर भटकती रहती है।

रिश्ते का मामा नसीम को इस बात की जानकारी थी कि किशोरी के आगे पीछे कोई नहीं है। जिस पर उसने अपने साथियों अब्दुल रहमान, मुनीश आदि के साथ लम्बे समय तक किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। जिसके चलते इसी बीच किशोरी घर छोड़ कर चली गई तथा वह रिश्ते का चाचा फारूक के हत्थे चढ़ गई।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

आरोपितों को सजा दिलाने का आश्वासन देते देकर फारूक किशोरी को अपने विश्वास में लेकर अपने साथ ले गया। फारूक द्वारा अपने साथियों गुलशाद, अहसान एवं नफीस के साथ मिलकर फायदा उठाने की योजना बनाई।

पुरानी रंजिश के तहत किशोरी को फंसाया

फारूक और उसके साथियों ने अपने पुराने मामले में रंजिश के तहत विपक्षियों को फंसाने के लिए किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया तथा षड्यंत्र के तहत किशोरी को उनके खिलाफ बोलने के लिए तैयार कर लिया गया।

योजना के तहत 18 फरवरी को फारूक द्वारा नसीम उर्फ कल्लू ,अब्दुल रहमान, मुनीश, फरमान, अरशद, इस्लाम  साजिद व अहसान आठ लोगों के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया।

दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा रुपये ऐंठने की थी योजना

आरोपित फारूक द्वारा बेगुनाह लोगों को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर उनसे मोटी रकम ऐठने की योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस द्वारा गहनता से मामले की गई जांच में फारूक की योजना धरी की धरी रह गयी। तथा उसकी योजना का सच उजागर हो गया। जिस पर पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज करने वाले वादी किशोरी के रिश्ते के चाचा फारूक निवासी कान्हापुर रुड़की उसके साथी गुलशाद व अहसान को षड्यंत्र रचने तथा तथा मामले में आरोपित नसीम उर्फ कल्लू, अब्दुल रहमान व मनीष निवासी जैनपुर कोतवाली लक्सर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच पुलिस द्वारा किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराये जाने के साथ ही कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए गए। कोतवाल राजीव  रौथान ने बताया कि आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जंहा से उन्हे जेल भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अन्य जो भी आरोपित मामले में संलिपित होंगे। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला, महिला उप निरीक्षक गीता चौहान, उप निरीक्षक हरीश गैरोला व दीपक चौधरी कांस्टेबल शूरवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, संदीप आदि।

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img