Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीमनीष सिसोदिया को दिल्ली की कोर्ट से बड़ी राहत, 3 दिन के...

मनीष सिसोदिया को दिल्ली की कोर्ट से बड़ी राहत, 3 दिन के लिए जेल से बाहर आएंगे AAP नेता

एफएनएन, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को सोमवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने तीन दिन की अंतरिम जमानत दे दी। सिसोदिया को दिल्ली की कोर्ट ने लखनऊ में भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बड़ी राहत दी है।

कोर्ट से सिसोदिया को बड़ी राहत

विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया को राहत देते हुए अंतरिम जमानत दी है। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 14 फरवरी को लखनऊ में मनीष सिसोदिया को उनकी भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
14 फरवरी को भतीजी की है शादी

इसके बाद शाम 4 बजे दिल्ली की कोर्ट ने आप नेता को बड़ी राहत देते हुए तीन दिन की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है। मनीष सिसोदिया लखनऊ में 14 फरवरी को अपनी भतीजी के शादी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

पिछले साल फरवरी में हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने आबकारी नीति से जुड़े घोटाले के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वहीं सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया, तब से वह जेल में बंद हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments