03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लोस चुनाव : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने जिताऊ प्रत्याशियों को लेकर लिया फीडबैक, वन-टू-वन किया संवाद

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आगामी लोकसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने जिला और महानगर अध्यक्षों से फीडबैक लिया। दूसरे दिन भी उन्होंने आठ घंटे तक बंद कमरे में एक-एक पदाधिकारी के साथ वन-टू-वन किया।

उन्होंने जिला स्तर पर लोस चुनाव की तैयारियों को लेकर होमवर्क और राष्ट्रीय स्तर पर तय किए कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट ली। उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी ने जिला, महानगर अध्यक्षों, लोस क्षेत्रों के पर्यवेक्षकों, 2019 के लोकसभा प्रत्याशियों, पार्टी के अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, एआईसीसी और पीसीसी के सदस्यों के साथ लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।

सुबह 11 बजे से बैठकों का दौर शुरू हो गया था। प्रदेश प्रभारी ने अकेले में एक-एक जिलाध्यक्ष से बातचीत की। उन्होंने लोस चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर जिलाध्यक्षों की राय जानी। साथ ही जिला स्तर पर पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी ली। पदाधिकारियों को एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। कहा, पार्टी के सभी संगठनात्मक इकाइयों को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना होगा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • जिला व महानगर अध्यक्षों के कंधों पर जिम्मेदारी

इसके लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती के साथ खड़ा करने की जिम्मेदारी जिला व महानगर अध्यक्षों के कंधों पर है। उन्होंने सभी संगठनात्मक जिला एवं महानगर इकाइयों को निर्देश देते हुए कहा, भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं। उनकी इस विफलता को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का काम करना है।

उन्होंने निर्देश दिए आने वाले समय में राज्य में नगर निकाय चुनाव भी होने हैं। इसके लिए पार्टी को हर बूथ पर मजबूत करना है। यदि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा, तो लोकसभा व नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से जीत मिलेगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • वरिष्ठ नेताओं, पर्यवेक्षकों संग चुनावी रणनीति पर चर्चा

प्रदेश प्रभारी ने एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों व लोकसभा क्षेत्रों के पर्यवेक्षकों संग लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों की जानकारी दी। कहा, भाजपा देश में जाति व धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। हमें इस बात को अंतिम छोर पर बैठे मतदाता तक पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने आह्वान किया, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ जनता को भाजपा सरकारों की विफलताओं को समझाने का काम करना है। कहा, दो दिन की बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों से जो सुझाव मिले हैं, उन्हें केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img