Tuesday, February 24, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहल्द्वानी हिंसा की आग में जलने वाले बनभूलपुरा का अब कैसा हाल,...

हल्द्वानी हिंसा की आग में जलने वाले बनभूलपुरा का अब कैसा हाल, सामने आई तस्वीरें

एफएनएन, देहरादून : आठ फरवरी को सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे और धर्मस्थल को हटाने के विरोध में हुए उपद्रव के बाद से पुलिस लगाताक कार्रवाई कर रही है। हल्द्वानी पुलिस की कार्रवाई के डर से लोगों का बनभूलपुरा को छोड़ना जारी है। अब तक करीब 300 परिवार घर में ताला लगाकर यूपी चले गए हैं।

अब तक करीब 300 परिवार घर में ताला लगाकर यूपी चले गए हैं। लगातार लोगों का पलायन जारी है। रविवार सुबह वाहन नहीं मिलने के कारण लोग पैदल ही लालकुआं पहुंच गए। यहां से वह ट्रेन से बरेली को रवाना हुए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

बनभूलपुरा क्षेत्र से कई लोगों को हिरासत में लिया था। आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी किया। कई दिनों तक कर्फ्यू रहने की आशंका और पुलिस से डरकर लोगों ने पलायन तेज कर दिया है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस लगातार उपद्रवियों की पहचान में जुटी है। उपद्रवियों को हिरासत में लेने का सिलसिला जारी है। रविवार को 30 लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उधर दोबारा दबिश देकर 30 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस कॉल डिटेल और संदिग्धों के मोबाइल को खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल से 150 से अधिक फोटो, वीडियो पुलिस ने कब्जे में ली है। गिरफ्तार आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस को कुछ मोबाइल में बरेली, यूपी में रहने वाले लोगों के नंबर भी मिले हैं। इन नंबरों से हिंसा से पहले और बाद में लगातार बात हो रही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments