03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मंत्री-आइएएस विवाद मुख्यमंत्री तक पहुंचा, जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून: महिला सशक्‍तीकरण राज्‍यमंत्री रेखा आर्य और विभागीय अपर सचिव एवं निदेशक वी षणमुगम के बीच विवाद मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश मुख्‍य सचिव ओमप्रकाश को दे दिए हैं। यह भी कहा है कि किसी वरिष्‍ठ आइएएस अधिकारी को यह जांच सौंपी जाए।

गौरतलब है कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में मानव संसाधन आपूर्ति के लिए आउट सोर्सिंग एजेंसी के चयन में गड़बड़झाले की शिकायत आने पर निदेशक को टेंडर प्रक्रिया के साथ ही कार्यादेश निरस्त करने के आदेश दिए थे, साथ ही टेंडर से संबंधित पत्रावली तलब की थी। दो दिन तक निदेशक द्वारा संपर्क न करने पर विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने विभाग के निदेशक (आइएएस) वी षणमुगम की तलाश के लिए मंगलवार को एसएसपी देहरादून को तहरीर दी थी और षणमुगम के अपहरण की आशंका भी जताई थी।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img