03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शिक्षामंत्री बोले, स्कूल की ट्यूशन फीस तो देनी ही पड़ेगी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में फिलहाल स्कूल नहीं खुलने जा रहे हैं। अब शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने स्पष्ट कह दिया कि जो स्कूल आनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं उन्हें तो ट्यूशन फीस देनी ही पड़ेगी। इससे उन अभिभावकों को झटका लग सकता है जो स्कूलों के जबरन फीस वसूलने की बात कह रहे थे और इसका विरोध कर रहे थे।

स्कूलों को भी देना होता है वेतन

गुरुवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें आनलाइन पढ़ाई और स्कूल द्वारा ली जा रही ट्यूशन फीस को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ कर दिया है कि पेरेंट्स को ट्यूशन फीस देनी ही होगी क्योंकि प्राइवेट स्कूलों को भी अपने स्टाफ को वेतन देना होता है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अभी हम स्कूल के कर्मचारियों और दूसरे स्टाफ के लिए कोई फैसला नहीं ले पाए हैं इसलिए स्कूल आनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं और ट्यूशन फीस ले रहे है। यह पहले ही साफ कर दिया गया था कि स्कूल पेरेंट्स से कोई दूसरा चार्ज नहीं ले सकते। जब आनलाइन क्लास और फीस की स्थिति स्पष्ट है तो विरोध नहीं होना चाहिए।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img