03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

‘ये श्रीकृष्ण का अवतार स्थल’, मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विवाद पर बोले शंकराचार्य सदानंद सरस्वती

Spread the love

एफ एन एन, प्रयागराज : मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के बाद अब मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बहस तेज हो गई है। इसको लेकर द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के संबंध में हमारे सारे शास्त्रीय प्रमाण हैं। वहां की शिल्प, मंदिर का फाउंडेशन, ऊपर लगे पत्थर, दरवाजा और सीढ़ियों में हिंदू धर्म शास्त्रों की शिल्प व वास्तुकला विद्यमान है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यह श्रीकृष्ण का अवतार स्थल है

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि इसके आधार पर वह परमात्मा श्रीकृष्ण भगवान का अवतार स्थल है। वह हिंदुओं को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जगह पर श्रीकृष्ण के साक्ष्य प्राचीन काल से ही मौजूद हैं।

कोर्ट पहुंच गया है मामला

बता दें कि मामला अभी न्यायालय में है। कोर्ट दोनों पक्ष को सुनकर साक्ष्य देखेगा। पुरातत्व विभाग का पक्ष लिया जाएगा। इससे सत्यता स्वत: सामने आएगा। इसको लेकर कोर्ट में एएसआई जांच की मांग की गुहार लगाई गई है।

सदानंद सरस्वती ने यूसीसी का किया स्वागत

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने उत्तराखंड सरकार द्वारा विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश करने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इसे देशभर में लागू होना चाहिए।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img