03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

लिगामेंट ऑपरेशन के बाद भी फतह की ऊंची चोटी, मिलिए उत्तराखंड की बेटी शीतल राज से;12th फेल देखकर खुद को किया रिस्टार्ट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल:  लिगामेंट ऑपरेशन के बाद ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया, लेकिन 12वीं फेल फिल्म देखने के बाद मुझमें दोबारा काम शुरू करने का जज्बा पैदा हुआ और मैं सफलतापूर्वक आरोहण करने में सफल रही। इसके लिए मैं हंस फाउंडेशन को तहेदिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। यह कहना है एवरेस्ट विजेता और एक और साहसिक अभियान में सफलता के झंडे गाड़ चुकी शीतल राज का।

शीतल राज ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए एथिकल हिमालय एक्सपीडिशन और उनके पर्वतीय विशेषज्ञ मार्गदर्शकों को भी धन्यवाद देना चाहती हूं।

मिला है साहसिक खेल का सबसे बड़ा पुरस्कार

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र निवासी शीतल के अनुसार परिवार ने हमेशा अच्छे-बुरे में उनका साथ दिया है। शीतल ने पूर्व में भी काफी उपलब्धियां हासिल की हैं। साहसिक खेल का सबसे बड़ा पुरस्कार तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से सम्मानित तथा दुनिया की सबसे कम उम्र में सफलतापूर्व माउंट कंचनजंघा, एवरेस्ट, अन्नपूर्णा तथा आदि कैलास रेंज में माउंट चीपीदंग को लीड करने वाली शीतल ने खेलो इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

घुटने में आई चोट और कराना पड़ा ऑपरेशन

स्कीइंग करने के दौरान शीतल राज को घुटने में गहरी चोट आई और ऑपरेशन कराना पड़ा। दो साल बाद वह फिर से खड़ी हुई और माइनस 35 डिग्री तापमान में सफलतापूर्वक समिट पूरा किया।

ये है सपना

अब शीतल का 8000 मीटर ऊंचाई वाले छह पर्वतों पर आरोहण करने का सपना है। इस वर्ष वह माउंट धौलागिरि और माउंट चोयू पर आरोहण करेंगी। पूर्व अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी के अनुसार शीतल युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं, उसकी सफलता साहसिक फैसले लेने को प्रेरित करती है। शीतल उत्तराखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट में विशेषज्ञ के रूप में संविदा में तैनात है।

यह भी पढ़ें: चमोली के 60 गांव में भारी बर्फबारी, Chopta और Auli में जनजीवन प्रभावित

चमोली के 60 गांव में भारी बर्फबारी, Chopta और Auli में जनजीवन प्रभावित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

UK Board Result 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने मारी बाज़ी

एफएनएन, उत्तराखंड: UK Board Result 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा...

Topics

UK Board Result 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने मारी बाज़ी

एफएनएन, उत्तराखंड: UK Board Result 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा...

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img