Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीचंपई सोरेन बने झारखंड के नए सीएम, 10 दिन में साबित...

चंपई सोरेन बने झारखंड के नए सीएम, 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत

एफएनएन, दिल्ली : चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके अलावा दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। आलमगीर आलम (कांग्रेस) और सत्यानंद भोक्ता (आरजेडी) ने मंत्री पद की शपथ ली। इस बीच, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा है कि हाई कोर्ट में उनकी याचिका अभी लंबित है, इसलिए वही अपना पक्ष रखें।

शपथ ग्रहण के बाद उन्हें 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करना होगा। चम्पाई सोरेन के साथ कांग्रेस और राजद कोटे से एक- एक मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें क्रमशः आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता होंगे। इससे पहले झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही।

झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन को गुलदस्ता देते राज्यपाल, तस्वीरें

झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन को गुलदस्ता देते राज्यपाल, तस्वीरें

झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने शपथ ग्रहण के बाद झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को गुलदस्ता सौंपा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments