03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दोस्‍त बनकर पीठ पर वार, नेपाल में दो किलोमीटर अंदर घुसा चीन

Spread the love
  • चीनी सैनिकों ने नेपाल का पिलर नंबर 11 भी उखाड़ा

एफएनएन, पिथौरागढ़ : नेपाल को उकसाकर भारतीय सीमा विवाद को तूल देने वाले चीन ने अब उसके ही पीठ में छुरा घोंप दिया है। नेपाल के हुमला जिले में चीन ने दो किमी भीतर घुसकर स्थायी निर्माण कर लिया है, इतना ही नहीं नेपाल का पिलर नंबर 11 भी उखाड़ दिया है। हुमला जिले में चीन दस साल से सक्रिय था। इस बीच उसने नाम्खा गांव पालिका के छह नंबर वार्ड लिमी के लाप्चा गांव में दो किमी अंदर घुस कर एक साथ नौ मकान बना लिए हैं। नाम्खा गांव पालिका के अध्यक्ष विष्णु बहादुर लामा ने बताया कि चीन ने नेपाली सरकार की अनुमति के बिना ही उनकी गांव की सीमा में दखल देते हुए भवन निर्माण कर किया है। लामा ने बताया कि वर्ष 2010 में लिमी से लाप्चा तक सड़क निर्माण के समय ही चीन ने तीन मकान बना दिए थे। अब चीनी सैनिकों ने नए निर्माण किए हैं और नेपाली नागरिकों को धमकाकर लौटा दे रहे हैं। हुमला के जिलाधिकारी चिरंजीवगिरी ने चीनी अतिक्रमण की जांच के लिए संयुक्त टीम गठित कर दी है। इसमें वह खुद और नेपाली सेना के अधिकारी, नेपाल पुलिस, नेपाली सशस्त्र बल, नेपाल खुफिया विभाग और गांव पालिका के अध्यक्ष शामिल हैं। टीम रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजेगी। नेपाल के कर्णाली प्रदेश का हुमला जिला चीन सीमा से लगा अति दुर्गम क्षेत्र है। यहां के लोग शारीरिक रूप से बेहद मजबूत होते हैं। यहां के घोड़े विशेष माने जाते हैं। नवंबर में भारत-नेपाल सीमा पर जौलजीबी में लगने वाले मेले में हुमला के घोड़े बिकने आते हैं। इनकी भारत में विशेष मांग रहती है।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img