03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘समूह ग’ के इन पदों पर अक्टूबर-नवंबर में होगी बंपर भर्ती

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विभिन्न विभागों में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से समूह ग के पदों पर बंपर भर्ती शुरू होने वाली है। आगामी दो महीने के भीतर 4000 से ज्यादा खाली पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चयन वर्ष 2019-20 से लेकर अब तक डेढ़ साल में आयोग को 7200 पदों के प्रस्ताव मिले हैं। इसमें 2500 पदों की विज्ञप्ति जारी कर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भर्ती सरकार की अनुमति के बाद चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की कवायद शुरू कर दी है। अक्टूबर और नवंबर माह में आठ भर्ती परीक्षाएं कराने के लिए आयोग तैयारियों में जुट गया है। वहीं आगामी दो माह में 4000 से अधिक पदों की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

एलटी शिक्षकों के 1400 पद, स्नातक स्तर के 800, सहायक लेखाकार के 500 पद समेत अन्य विभागों के खाली पद शामिल है। जल्द ही इन पदों पर बेरोजगार युवाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा। चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि विभिन्न विभागों से आयोग को 7200 पदों पर भर्ती करने के प्रस्ताव मिले हैं। इसमें 2500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 4700 पदों पर दो माह में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img