03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फिल्म सिटी के ऐलान पर कंगना रनौत ने किया आदित्यनाथ का शुक्रिया

एफएनएन, मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया है। कंगना ने योगी को देश में अच्छी फिल्म सिटी बनाने के ऐलान पर धन्यवाद किया है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने उम्दा फिल्म सिटी तैयार करने का ऐलान किया है, साथ ही इसके लिए उन्होंने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के क्षेत्र को सही बताया है। कंगना रनौत ने ट्वीट किया, “लोगों का मानना है कि भारत में हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है. जो कि गलत है। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने खुद को बेहद अच्छा साबित करते हुए टॉप पोजिशन पर शुमार किया है और अब यहां कि फिल्मे कई भाषाओं में रिलीज होती हैं। यहां तक की कई हिंदी फिल्में रामोजी हैदराबाद में शूट की जाती हैं। कंगना ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, “योगी आदित्यनाथ जी की ओर से किए इस ऐलान की मैं सराहना करती हूं. हमें फिल्म इंडस्ट्री में कई रिफॉर्म्स की जरूरत है. सबसे पहले को हमें एक बड़ी फिल्म इंडस्ट्री की जरूरत है जिसे भारतीय फिल्म उद्योग कहा जाए. हॉलीवुड को भी इससे फायदा मिल सके. एक इंडस्ट्री लेकिन कई फिल्म सिटी.”।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img