03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : सात साल बाद नौकरियों में खिलाड़ियों को फिर मिलेगा 4% कोटा, खेल मंत्री बोलीं- लाया जाएगा विधेयक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में सात साल बाद फिर चार प्रतिशत खेल कोटा मिलेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा, खेल कोटे को बहाल करने के लिए कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। सरकार इसे एक्ट के रूप में लाने के लिए विधानसभा के विशेष या मुख्य सत्र में विधेयक के रूप में लाएगी।

प्रदेश सरकार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी की व्यवस्था कर चुकी है। शासनादेश के बाद इसके लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगे जा चुके हैं। उनके लिए विभिन्न छह सरकारी विभागों में नौकरी का रास्ता खुल चुका है। खिलाड़ियों को 2000 से लेकर 5400 ग्रेड वेतन तक की नौकरी मिलने जा रही है।

  • 2016 से खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहा लाभ

अब खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत खेल कोटा भी बहाल करने की तैयारी है। विभागीय मंत्री के मुताबिक, पूर्व में खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत खेल कोटे को लेकर शासनादेश जारी हुआ था। हाईकोर्ट में इस पर आपत्ति के बाद वर्ष 2016 से खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। राज्य के खिलाड़ियों के लिए खेल कोटे को बहाल किया जा सके, इसके लिए एक्ट के रूप में लाया जाएगा।

सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय खेलों में सीधे एंट्री का मौका

खेल मंत्री ने कहा, सरकार उत्तराखंड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण कानून लेकर आई है। इसी तर्ज पर चार प्रतिशत खेल कोटा बहाल करने को लेकर काम किया जा रहा है। जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। विभागीय मंत्री ने कहा, प्रयास किया जा रहा कि उत्तराखंड में अगले साल राष्ट्रीय खेलों से पहले खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलने लगे।

राज्य के खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत खेल कोटा बहाल होना सरकार का विकल्प रहित संकल्प है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img