03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ज्वेलरी शॉप में सोने-चांदी की लाखों की ज्वेलरी चोरी, रस्सी के सहारे तीसरे फ्लोर में दाखिल हुए चोर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : विकासनगर के सेलाकुई थाना क्षेत्र में पुलिस पिकेट के पास स्थित ज्वेलरी शॉप से चोर लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह दुकान में फोन का चार्जर लेने गए दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुबह 9:40 पर सेलाकुई चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स के संचालक मयंक सिंधी अपने फोन का चार्जर लेने के लिए अपनी ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। दुकान के बाहर तीसरे फ्लोर तक जाती हुई एक रस्सी लटक रही थी। जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो अंदर सारा सामान और दीवार का मलबा बिखरा पड़ा था, तिजोरियों में बड़े छेद हो रखे थे। वहीं दुकान में रखी सोने-चांदी की लाखों की ज्वेलरी गायब थी।

दुकान संचालक की सूचना पर सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस को एक बड़ा, एक छोटा सिलेंडर, गैस कटर, सबल और हथोड़ा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश सबसे पहले तीसरी फ्लोर की सेक्शन विंडो का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उसके बाद एक के बाद एक तीन दरवाजे काटकर नीचे दुकान तक पहुंचे। चोरों ने दुकान का पीछे का हिस्सा और रेस्ट रूम सब्बल और हथौड़े से तोड़ा। दुकान की तिजोरियों में गैस कटर से छेद कर ज्वेलरी निकाली। डिस्प्ले काउंटर में रखी ज्वेलरी भी निकाली।

अयोध्या में राम मंदिर से सात किमी दूर बनेगा उत्तराखंड का अतिथि गृह, भूमि चिह्नित

उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले ही सीसीटीवी कैमरा की तार काट दी थी और जाते समय डीवीआर भी लेकर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है। बताया कि जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img