Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयकोरोना पाॅजिटिव सचिवालय के डिप्टी सचिव की मौत

कोरोना पाॅजिटिव सचिवालय के डिप्टी सचिव की मौत

एफएनएन, देहरादून : उत्त्तराखण्ड में कोरोना से मौतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। राज्य सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी हरि सिंह की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। उन्हें 9 सितम्बर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। हरि सिंह के निधन से शासन में अधिकारी व कर्मचारी संगठन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण बीते लगभग एक पखवाड़े से सचिवालय में बाहरी लोगों व मीडिया का प्रवेश प्रतिबंधित किया हुआ है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 36 हजार के करीब पहुंच गई है। अभी तक 447 मृत्यु हो चुकी है। 16 सितम्बर तक संक्रमण 6.77 प्रतिशत हो गयी। राज्य में संक्रमण की दर काफी तेजी से बढ़ रही है।

गड़करी के बाद अब केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कोरोना पाॅजिटिव

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि कल रात्रि में मेरी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है,जो लोग मुझे मंगलवार को मिले थे उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।
इससे पहले केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि गृह मंत्री अमित शाह बीमारी से ठीक हो चुके हैं लेकिन उनका पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट चल रहा है।

रामनगर विधायक की हालत गंभीर

विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट की तबियत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments