03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा को अभी तक नहीं पहुंची आईटीबीपी, गृह मंत्रालय ने सौंपी थी ये जिम्मेदारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रप्रयाग केदारनाथ धाम के लिए इस वर्ष अभी तक आईटीबीपी मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात नहीं हुई है, गत वर्ष शीतकाल में सुरक्षा के लिए आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनात की गई है।

गृह मंत्रालय के आदेश पर आईटीबीपी को मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन इस बार अभी तक आईटीबीपी सुरक्षा के लिए नहीं पहुंची है। रेगुलर पुलिस व पीएसी के जवानों पर ही मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

मंदिर के सुरक्षा इंतजाम के लिए गृह मंत्रालय को भेजा गया था पत्र

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने गत वर्ष केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद मंदिर की सुरक्षा हेतु पुख्ता इंतजाम के लिए गृह मंत्रालय को पत्र भेजा गया था।

पत्र में कहा गया था कि मंदिर के गर्भगृह की दीवारों को स्वर्णमंडित किया गया है। ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम जरूरी हैं। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने शीतकाल के दौरान आईटीबीपी को मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया था। लेकिन इस वर्ष अभी तक आईटीबीपी सुरक्षा व्यवस्था के लिए नहीं पहुंची है। जबकि कपाट बंद हुए दो सप्ताह का समय बीतने वाला है।

वर्तमान में तैनात है पीएसी के 15 जवान

वर्तमान में पीएसी के 15 जवान व चार रेगुलर पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है। केदारनाथ धाम में गत वर्ष गर्भगृह स्वर्णजणित होने के बाद से मंदिर की सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। केन्द्र सरकार ने भी इसका संज्ञान लिया था।

शीतकाल में केदारनाथ धाम में माइनस बीस डिग्री तक तापमान पहुंच जाता है, ऐसे में विषम परिस्थितियों में आईटीबीपी को रहने का अच्छा अनुभव है। इसी को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने आईटीबीपी को तैनात किया था।

आईटीबीपी के आने की नहीं कोई सूचना

पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि आईटीबीपी को शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा हेतु पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक आईटीबीपी के आने की कोई सूचना नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस कर्मी ही मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img