03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रिलायंस ज्वेल्स डकैती कांड, 13 दिन बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घटना में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : रिलायंस डकैती कांड में पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना में शामिल एक बदमाश को बिहार से गिरफ्तार किया है। यह वही बदमाश है जो फुटेज में बैग में जेवरात भरता दिखाई दे रहा था।

पुलिस ने चार अन्य बदमाश भी हिरासत में लिए हैं। गिरफ्तार बदमाश का नाम अभिषेक उर्फ अखिलेश उर्फ गांधी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना में कुल पांच बदमाश शामिलथे। इनमें से चार शोरूम में घुसे थे। जबकि, एक बाहर खड़ा था। उन्होंने बताया कि वह भी बदमाशों से पूछताछ और टीम का मनोबल बढ़ाने को बिहार पहुंच गए हैं।

बता दें कि नौ नवंबर को राजपुर रोड पर हुई इस बड़ी डकैती के मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी के रिश्तेदारों और साथियों तक ही पहुंची थी। साथी भी बैकअप टीम के सदस्य बताए गए थे। किसी ने मदद की थी तो कोई मदद के लिए अब देहरादून पहुंचा था। लेकिन, पुलिस की कई टीमें अब भी बिहार और इसके आसपास के राज्यों में दबिश जारी रखे हुए थीं। इसी बीच बुधवार को पुलिस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

पुलिस कप्तान को जैसे ही इस बात की सूचना मिली वह भी बिहार के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में पुलिस और प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के बाद ही इस बदमाश को देहरादून लाया जा सकता है। बता दें कि अभी तक पुलिस ने इस गैंग के दो मददगार और प्रिंस के एक भाई को गिरफ्तार किया है।

रायगंज बंगाल की घटना में भी था शामिल, पहली बार पकड़ा गया

आरोपी अभिषेक बंगाल के रायगंज में भी घटना में शामिल था। यह घटना रिलायंस के शोरूम में गत अप्रैल में की गई थी। इन बदमाशों को देश के चार राज्यों की पुलिस कर रही थी। पहली बार किसी राज्य की पुलिस टीम ने इस गैंग के बदमाशों को इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तार किया है।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img