03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप से हिली धरती, महसूस किए गए तेज झटके

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी:  भूकंप के तीव्र झटके से बुधवार देर रात करीब 2.02 बजे पूरे उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आसपास के क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके से धरती कांप गई। जिला मुख्यालय सहित चिन्यालीसौड़ सिलक्यारा ब्रह्मखाल क्षेत्र मे लोग घरों से बाहर निकल गए।

3.1 मापी गई तीव्रता

इस बीच कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र देहरादून जनपद से सेट उत्तरकाशी जनपद की सीमा में रहा।

फिलहाल कोई नुक्सान नहीं

वहीं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि सभी तहसील क्षेत्र से भूकंप से संबंधित जानकारी ली जा रही है। फिलहाल जनपद में नुकसान की कोई सूचना नहीं है‌। बता दें कि इससे पहले जनपद उत्तरकाशी में 3 नवंबर को तब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जब भूकंप का केंद्र नेपाल में दर्ज किया गया। जबकि 5 अक्टूबर को 3.2 तीव्रता का भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में ही दर्ज किया गया।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img