केरल में धमाके के बाद हाई अलर्ट पर दिल्ली, सुरक्षा बढ़ाई गई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

एफएनएन, नई दिल्ली : केरल के कलामासेरी स्थित कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाके के बाद दिल्ली में भी चेतावनी जारी की गई है। यहां पर दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही दिल्ली के सभी चर्च की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल केंद्रीय जांच एजेंसियों के भी संपर्क में है, ताकि इस संबंध में कोई इनपुट इन्हें मिल सके।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य बाजारों, चर्च, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक जगहों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

  • यूपी-हरियाणा सीमा पर बैरिकेड लगाने के निर्देश

उन्होंने बताया, ‘उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगने वाली सीमा पर बैरिकेड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल ड्रेस, बाइक और पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने को कहा गया है और किसी भी तरह की सूचना को नजरअंदाज नहीं करने सलाह दी गई है।’

  • त्योहारी सीजन को लेकर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात

एक पुलिसकर्मी ने कहा, ‘हम पहले ही भीड़-भाड़ वाले बाजारों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए पहले से ही राजधानी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।”

  • केरल धमाके में एक शख्स की मौत

बता दें, ईसाइयों की प्रार्थना सभा में रविवार को जोरदार धमाका हुआ है। इसमें एक की मौत हो गई जबकि 36 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक धमाके के लिए IED का इस्तेमाल किया गया था।

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img