03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में मस्जिद के पास बम धमाका, 34 लोगों की मौत, 130 से ज्यादा घायल

कराची : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के एक मस्जिद के पास एक आत्मघाती हमले में लगभग 34 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 130 से अधिक लोग इस हमले में घायल हो गए हैं। मालूम हो कि जब लोग पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन मनाने के लिए एक रैली के लिए एकत्र हुए थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ है।

  • हमले में डीएसपी घायल 

स्थानीय जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट मस्तुंग जिले में मदीना मस्जिद के पास हुआ। मृतकों में मस्तुंग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नवाज गशकोरी भी शामिल हैं। वह हमले के दौरान रैली के लिए ड्यूटी पर थे।

  • घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

समाचार एजेंसी के मुताबिक, जब लोग पैगंबर मुहम्मद की जयंती ईद मिलादुन नबी मनाने के लिए एकत्र हो रहे थे, इसी दौरान यह विस्फोट हुआ। सिटी स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मोहम्मद जावेद लेहरी ने कहा कि विस्फोट एक आत्मघाती विस्फोट था और हमलावर ने डीएसपी की कार के बगल में खुद को उड़ा लिया।

लेहरी ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • 34 लोगों की मौत, 130 लोग घायल

स्थानीय डॉन अखबार ने शहीद नवाब गौस बख्श रायसानी मेमोरियल अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सईद मीरवानी के हवाले से कहा कि विस्फोट में लगभग 34 लोग मारे गए और 130 से अधिक घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • अस्पतालों में आपात स्थिति लागू

बलूचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि बचाव दल को मस्तुंग भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा स्थानांतरित किया जा रहा है और सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है।

  • धार्मिक सहिष्णुता और शांति को नष्ट करने की कोशिश

अचकजई ने कहा, “दुश्मन बलूचिस्तान में धार्मिक सहिष्णुता और शांति को नष्ट करना चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री अली मर्दन डोमकी ने अधिकारियों को विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। इस बीच, अंतरिम गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने विस्फोट की कड़ी निंदा की।

 

Hot this week

Harak Singh Rawat के पारिवारिक विवाद पर कांग्रेस का बयान, कहा- पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

Topics

Ramnagar में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का आरोप

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img