03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुष्पांजलि रियलम्स के डायरेक्टर राजपाल वालिया को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, पत्नी को पहले ही हिरासत में ले चुकी ईडी

एफएनएन, देहरादून : निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली पुष्पांजलि रियलम्स के डायरेक्टर राजपाल वालिया को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में ईडी वालिया की पत्नी शैफाली को मेरठ से गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, मुख्य आरोपी दीपक मित्तल और और उसकी पत्नी राखी मित्तल फरार हैं।

वर्ष 2020 में मुजफ्फरनगर और देहरादून के कई लोगों ने पुष्पांजलि रियलम्स पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने शुरूआत में डालनवाला थाने में पुष्पांजलि के मालिक दीपक मित्तल, पत्नी राखी मित्तल, डायरेक्टर राजपाल वालिया आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

  • 25 हजार रुपये का इनाम था घोषित

इसके बाद एक-एक कर कई शिकायतें पुलिस के पास आईं। इनमें राजपुर और डालनवाला थाने में एक के बाद एक दस मुकदमे दर्ज हुए। उस वक्त मित्तल विदेश में रह रहा था। उसने वापस आकर निवेशकों की रकम लौटाने का वादा किया था। वह आया तब तक उसके हाथ में कोर्ट का स्टे ऑर्डर था।

इस पर पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की तो वह फिर लापता हो गया है। दीपक और राखी मित्तल में पचास पचास हजार का इनाम घोषित है। डायरेक्टर राजपाल वालिया के खिलाफ भी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी राजपाल वालिया को नैनीताल से बीती रात गिरफ्तार किया गया है।

 

Hot this week

Harak Singh Rawat के पारिवारिक विवाद पर कांग्रेस का बयान, कहा- पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

Topics

Ramnagar में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का आरोप

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img