03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Harak Singh Rawat के पारिवारिक विवाद पर कांग्रेस का बयान, कहा- पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े पारिवारिक विवाद पर पार्टी ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को हरक सिंह रावत का निजी और पारिवारिक विषय बताते हुए इससे किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। पार्टी का कहना है कि इस विवाद से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने कहा कि हरक सिंह रावत के पारिवारिक विवाद से पार्टी का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरी तरह उनका व्यक्तिगत मामला है। हालांकि, उन्होंने हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उठाए गए सवालों को गंभीरता से लेने की बात कही।

कांग्रेस ने दीप्ति रावत के सवालों को बताया गंभीर

राजेंद्र शाह ने कहा कि हरक सिंह रावत की पत्नी ने वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखी है। उनकी ओर से जताई गई पीड़ा स्वाभाविक है और उनके सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यदि उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, उनमें सच्चाई है तो पूरे मामले के तथ्य सार्वजनिक होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि दीप्ति रावत की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब सामने आना जरूरी है। इस मामले में शासन, प्रशासन और मीडिया को भी तथ्यों के आधार पर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। मीडिया को बिना तथ्यों के बयानबाजी करने के बजाय संबंधित पक्षों से सवाल पूछने चाहिए, ताकि विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

हरक सिंह रावत की पत्नी ने वीडियो जारी कर रखी थी बात

दरअसल, हरक सिंह रावत से जुड़ी एक करीबी कांग्रेस नेत्री पर संपत्ति विवाद को लेकर आरोप लगाए गए हैं। इस घटनाक्रम के बाद हरक सिंह रावत की पत्नी और पौड़ी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी थी।

दीप्ति रावत ने हालिया पारिवारिक घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए कई सवाल उठाए और पूरे मामले को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण को लेकर अनर्गल दुष्प्रचार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी हैं और उन्हें इस संबंध में किसी के सामने सफाई देने की आवश्यकता नहीं है।

दीप्ति रावत ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी

दीप्ति रावत ने अपने वीडियो में मामले को लेकर कानूनी कदम उठाने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकरण में उनके खिलाफ गलत तरीके से दुष्प्रचार किया जाता है तो वह कोर्ट का रुख कर सकती हैं। उनके बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति में इस पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कांग्रेस ने विवाद से बनाई दूरी

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेंद्र शाह ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह हरक सिंह रावत का निजी पारिवारिक मामला है और इसे पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

हालांकि, कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि गलत को गलत कहा जाना चाहिए और पूरे विवाद की सच्चाई निष्पक्ष तरीके से सामने आनी चाहिए। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले में किसी पक्ष की ओर से हस्तक्षेप नहीं कर रही है और विवाद का समाधान तथ्यों के सामने आने से ही संभव है।

Hot this week

Topics

Ramnagar में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का आरोप

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img