Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगोपेश्वर में बड़ा हादसा होने से टला, तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवल्स...

गोपेश्वर में बड़ा हादसा होने से टला, तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवल्स हाईवे पर पलटा, बदरीनाथ धाम जा रहे थे तीर्थयात्री

एफएनएन, गोपेश्वर:  गोपेश्वर में बुधवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली बाजार के पास एक टेंपो ट्रेवल्स वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। गनीमत यह रही कि वाहन नदी की ओर नहीं पलटा जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

बुधवार को तीर्थयात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर हाईवे पर ही पलट गया। इसमें 13 तीर्थयात्री सवार थे, जिनमें सात तीर्थयात्री घायल हुए हैं। गनीमत यह रही कि वाहन नदी के साइड नहीं पलटा, नहीं तो वाहन सीधे अलकनंदा में समा जाता, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

  • बदरीनाथ धाम जा रहे थे तीर्थयात्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जा रहे थे। चमोली बाजार से कुछ ही दूरी पर जाने के बाद वाहन हाईवे पर ही पलट गया। मौके पर स्थानीय नागरिकों व पुलिस द्वारा घायलों को रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments