03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कश्मीर में धमाका, मेजर समेत 2 जवान घायल

एफएनएन, जम्मू :  जम्मू-कश्मीर नौशेरा सेक्टर में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। घाटी में माइन धमाका होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हर तरफ सेना के जवानों और पुलिस फोर्स की तैनाती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, इस ब्लास्ट में मेजर सहित भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। ब्लास्ट में घायल हुए मेजर और सेना के दो जवानों को भी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान ने किया भारतीय सेना पर हमला

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से पाकिस्तान ने भारतीय सेना पर हमला किया है। पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के साथ आगे के इलाकों में भारी गोलाबारी और मोर्टार दागे गए। बता दें, यह लगातार तीसरा दिन है जब पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के साथ के इलाकों को अपना निशाना बनाया है। इस बारे में रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सुबह पाक ने जिला पुंछ के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और युद्धविराम उल्लंघन का उल्लंघन किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img