दिल्ली से पुणे जा रही विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी, सभी यात्रियों को विमान से उतारा

एफएनएन, दिल्ली : दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली से पुणे जा रही विस्तारा की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। बम की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया। इसके साथ ही उनका सामान भी उतार लिया गया। विमान को खाली कराकर एयरपोर्ट पर एक किनारे उसकी जांच की जा रही है। फ्लाइट में बम होने की सूचना जीएमआर कॉल सेंटर पर मिली थी।

  • पुलिस ने दी ये बड़ी जानकारी

बम मिलने की धमकी देने के बाद रुकी फ्लाइट के बारे में पुलिस ने बताया है कि अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि अभी पूरी जांच होनी बाकी है।

  • विस्तारा के यूके-971 विमान में बम की मिली थी धमकी

सिक्योरिटी एजेंसी ने जानकारी दी है कि विस्तारा का यूके-971 विमान जो दिल्ली से पुणे उड़ने को था उसमें बम होने की सूचना मिली। उस वक्त विमान में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे जिन्हें और उनके लगेज को विमान से उतार लिया गया।

  • टर्मिनल में ही रुके हैं यात्री

यात्री इस वक्त टर्मिनल में ही हैं और उन्हें नाश्ता आदि दिया गया है। एसओपी के अनुसार जब तक विमान को सुरक्षा एजेंसियों से क्लियरेंस नहीं मिल जाता विमान दोबारा उड़ान नहीं भर सकता। क्लियरेंस मिलते ही विमान को पुणे के लिए रवाना किया जाएगा।

 

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img