कोटद्वार में कार खाई में गिरने से एक की मौत, यमुनोत्री के पास पहाड़ी से फिसलकर बुजुर्ग की गई जान

एफएनएन, कोटद्वार : कोटद्वार में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से गहरी खाई में गिरे घायलों को रेस्कयू कर सकुशल निकाला गया। वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे के पास पहाड़ी के फिसलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

शुक्रवार को कोटद्वार में बैजरो जोगीमढी मोटर मार्ग पर मूसा बैंड से कार अनियंत्रित होकर लाक्षी गदेरे मे गिरी। इस हादसे में तेजपाल चंद (54) निवासी जोगीमढी की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को 108 सेवा से बैजरो अस्पताल ले जाया गया।

  • घायल व्यक्तियों का नाम पते:- 

-प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी-मटकुंड, पट्टी-सावली, थाना थैलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
-अनिरुद्ध पुत्र मुकेश गौड़ (उम्र-21 वर्ष), निवासी ग्राम-सिरौली, थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल।

  • मृतक व्यक्ति का नाम पता:- 

तेजपाल सिंह पुत्र राजेश सिंह (उम्र-51वर्ष), ग्राम मटकुंड, पट्टी-सावली थाना थैलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल।

दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे पर खरादी के पास थान गांव निवासी सुदामा प्रसाद (65) की पहाड़ी में फिसलकर मौत हो गई। पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। गांव के अमित डिमरी ने बताया कि वह पैदल चल रहे थे। थकान महसूस होने पर वह नगाणगांव मोटर पुल के पास बैठ रहे थे कि अचानक संतुलन बिगड़ने के साथ फिसल कर खाई में गिर गए।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img