03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली एम्स में लगी आग, सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

एफएनएन, दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित एम्स के एंडोस्कोपी रूम में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, एम्स में आग पर काबू पा लिया गया है। एंडोस्कोपी रूम से सभी मरीज सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। आग बुझाने के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियां वापस लौट रही हैं। अभी एहतियात के तौर पर कुछ देर के लिए एम्स परिसर के अंदर प्रवेश बंद किया गया है।

आग एक स्टोर रूम में लगी थी। फिलहाल पूरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ या मौत नहीं है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी वेदपाल शिकारा ने बताया कि जहां आग लगी थी वह एक स्टोर था। इसके चलते किसी मरीज के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई है।

इससे पहले दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को यहां एम्स के इमरजेंसी वार्ड के पास आग लग गई। आग लगने की सूचना सुबह करीब 11.54 बजे मिली, जिसके बाद दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग ओल्ड ओपीडी की दूसरी मंजिल पर इमरजेंसी वार्ड के ऊपर स्थित एंडोस्कोपी रूम में लगी थी।

  • एम्स में अब तक जारी नहीं हुआ सीटी व MRI जांच का ऑनलाइन डैशबोर्ड

एम्स में सीटी स्कैन और एमआरआइ जांच का रिकार्ड सार्वजनिक करने के लिए अब तक ऑनलाइन डैशबोर्ड जारी नहीं हो पाया। इस वजह से आनलाइन डैशबोर्ड जारी करने के एम्स निदेशक के आदेश पर नौ माह बाद भी अमल नहीं हो पाया है और यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

इस मामले पर एम्स प्रशासन कुछ बोलने भी तैयार नहीं है। फिलहाल स्थिति यह है कि सीटी स्कैन व एमआरआइ जांच की सुविधा 24 घंटे होने के बावजूद भी जांच की वेटिंग की समस्या दूर नहीं हुई। एम्स में सीटी स्कैन व एमआरआइ जांच में वेटिंग एक बड़ी समस्या है। इससे एम्स के कामकाज पर भी सवाल उठाए जाते रहे हैं।

 

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img