Tuesday, March 31, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपिथौरागढ़ में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, युवक ने परिवार के तीन लोगों...

पिथौरागढ़ में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, युवक ने परिवार के तीन लोगों को उतारा मौत के घाट

एफएनएन, पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तिहरे हत्याकांड सनसनी फैल गई। एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।  जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments