03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरी हुंकार

Spread the love
  • लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरी हुंकार
  • मुख्यमंत्री बोले, देवभूमि की धरती पर ऐसी हरकतों को पनपने नहीं दिया जाएगा
  • उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य होगा, जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू होगा

एफएनएन, रुद्रपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस लाइन में लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर आयोजित कार्यक्रम में हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि देवभूमि में इस तरीके की हरकतों को नहीं होने दिया जाएगा। लव जिहाद और लैंड जिहाद की जो भी कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम अभिनंदन के लिए जरूर होते हैं, लेकिन जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए जल्द ही ड्राफ्ट तैयार होने वाला है। जून तक कमेटी इस ड्राफ्ट को सरकार को उपलब्ध करा देगी। इसके बाद उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य होगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगा। उन्होंने कहा कि हम देश का सबसे कड़क धर्मांतरण कानून लेकर आए हैं। जिस तरीके से बिना बम, गोला, बारूद के धर्मांतरण को फैलाया जा रहा था, वह गंभीर था। यह बहुत बड़ा षड्यंत्र था।

साथ ही पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कहा कि हम किसी धर्म का विरोध करने वाले लोग नहीं है, उत्तराखंड देव भूमि है जहां सभी लोग प्रेम से रहते हैं। बोले, हमने कहा है कि देवभूमि में किसी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। इसको खाली करने का अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के हित में जो भी कार्य करना होगा या जो भी कानून लाना होगा, वह हम लाकर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। व्यापार, उद्योग आदि क्षेत्रों में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मानस कांड झांकी के साथ ही चार धाम यात्रा का भी जिक्र किया। चार धाम यात्रा को लेकर मास्टर प्लान लागू करने की बात भी उन्होंने कही। सीएम ने सभी लोगों का आभार जताया कि इस कार्यक्रम में उनको आमंत्रित किया गया है। पुष्कर सिंह धामी की इस हुंकार के साथ ही कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img