रामनवमी के मौके पर इंदौर में हुआ बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत ढही, अब तक 12 लोगों की मौत

एफएनएन, इंदौर : रामनवमी के मौके पर इंदौर में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में छत ढहने से कुछ श्रद्धालु बावड़ी में गिर गए, जिन्हें बचाने का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को इस बावड़ी की कोई जानकारी नहीं थी, हादसे के बाद उन्हें इसका पता चला है। इस हादसे में अब तक 19 श्रद्धालुओं को बाहर निकाला जा चुका है। वहीं, बताया जा रहा है कि 12 लोगों की मौत हो गई है।

  • 25 श्रद्धालु बावड़ी में गिरे

इंदौर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के मौके पर भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए आए थे। उसी दौरान बावड़ी के ऊपर की छत अचानक ढह गई और लगभग 25 लोग बावड़ी में गिर गए।

  • हवन के दौरान ढह गई छत

फिलहाल, घायल हुए लोगों को बचाने का काम जारी है। निगम अफसरों के मुताबिक, बावड़ी 40 फीट गहरी है, उस पर लोहे की जाली थी। इसकी चौड़ाई एक कमरे के बराबर है। लोहे की जाली पर स्लैब डालकर इसका निर्माण किया गया था। हवन के दौरान बावड़ी की छत पर ज्यादा लोगों के होने से जाली टूट गई और हादसा हो गया।

  • तंग गलियों के कारण बचाव कार्य में हो रही परेशानी

इस हादसे के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तंग गलियां होने से राहत कार्य में थोड़ी परेशानी आ रही है। एंबुलेंस व 108 की गाड़ी निकलने में भी परेशानी हो रही है। बावड़ी में गिरे कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया है। कलेक्टर और प्रशासन की टीम सूचना मिलते ही यहां पहुंच गए।

  • 19 लोगों का हुआ रेस्क्यू

इंदौर के जिला कलेक्टर इलैयाराजा टी ने कहा “19 लोगों को बचाया गया है। अगले 30 मिनट में अन्य लोगों को बचाया जाएगा। हमारा ध्यान सबसे पहले बचाव कार्यों पर है।”

  • बावड़ी में लोगों को पहुंचाया जा रहा ऑक्सीजन

घटनास्थल की स्थिति काफी खराब है। हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बावड़ी में से महिला और बच्ची समेत 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। अन्य लोगों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की गई है। हादसे के बाद से ही लोगों में काफी आक्रोश है। अब तक कई बच्चे और महिलाएं बावड़ी में ही फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत भी हो गई है।

  • अधिकारियों से साथ संपर्क में सीएम चौहान

भोपाल में वरिष्ठ अफसरों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सीएम अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। सीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय, इंदौर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है। बताया जा रहा हैं कि लगभग 25 इसमें गिरे थे, जिसमें ज्यादातर महिलाएं थीं।

  • पीएम ने चिंता जताई

बावड़ी हादसे को लेकर पीएम मोदी ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा, “इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। सीएम शिवराज चौहान जी से बात की और स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है। मेरी प्रार्थना उन सभी प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ है।”

  • अवैध रूप से बनाया गया था मंदिर

स्नेह नगर के एक निवासी का कहना है कि बावड़ी पर मंदिर का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। इसके निर्माण में कुछ नेताओं का भी समर्थन था। मंदिर के ज्यादातर हवन इस बावड़ी के ऊपर ही हुआ करते थे। इसको लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।

 

Hot this week

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

Topics

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img