03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘प्रोजेक्ट-K’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, पसली टूटी

एफएनएन, दिल्ली : बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘प्रोजेक्ट-K’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए चोटों की जानकारी दी। उन्हें पसली में चोट लग गई है। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं।

  • अमिताभ बच्चन को लगी चोट

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट को परफॉर्म करते हुए अमिताभ बच्चन घायल हो गए। उन्हें रिब कार्टिलेज पॉप हो गया और दाहिनी रिब केज की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इसके बाद डायरेक्ट शूटिंग कैंसिल कर दी।टीम के लोग उन्हें हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर से सलाह ली और सीटी स्कैन कराया और अब वो घर वापस आ गए।

  • ब्लॉग पर किया खुलासा

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘सांस लेने और हिलने-डुलने में दर्द हो रहा है। इसलिए फिलहाल काम स्थगित कर दिया गया है।’ अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह मोबाइल पर उपलब्ध रहेंगे लेकिन ज्यादातर बेड रेस्ट पर हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि आज शाम जलसा के बाहर प्रशंसकों को देखना मुश्किल होगा और उन्हें सलाह दी कि वे उनके बंगले पर न आएं। हर रविवार को अमिताभ बच्चन के जलसा में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ती है, जहां सुपरस्टार अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं और उनका अभिवादन करते हैं।

  • केबीसी 14 के सेट पर भी लगी थी चोट

पिछले साल केबीसी के सेट पर भी अमिताभ बच्चन को चोट लग गई थी जिसके बाद सेट पर मौदूज लोग उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए थे। जिसके बाद उन्होंने ब्लॉग पर जानकारी दी थी कि वो अब ठीक है। जल्द ही काम पर वापस लौटेंगे।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img